क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

अब तक सिर्फ जात धर्म के नाम पर ही यात्राओं का आयोजन होते देखा... लेकिन पहली बार मन्दसौर का युवा देश के लिए तिरंगा हाथ में लिए निकला....!

अब तक सिर्फ जात धर्म के नाम पर ही यात्राओं का आयोजन होते देखा... लेकिन पहली बार मन्दसौर का युवा देश के लिए तिरंगा हाथ में लिए निकला....!
मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, ( क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 16 अगस्त 2017 / मन्दसौर में अब तक आये दिन किसी ना किसी समाज, या धर्म के लोग वाहन रैलियां, यात्राएं निकालते देखा गया है... पर कुछ युवाओं की देशभक्ति की नेक सोच के चलते और कुछ दिनों की कड़ी मेहनत से पहली बार मन्दसौर का युवा जात धर्म से ऊपर उठ कर देश के लिए तिरंगा हाथ में लिए बड़ी संख्या में निकला...! यानी हर बार जात धर्म के लिए इक्क्ठा होने वाला युवा पहली बार देश के लिए बड़ी संख्या में इक्क्ठा हुआ...! 15 अगस्त की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त अखण्ड भारत दिवस पर पहली बार मन्दसौर में एक भव्य आयोजन हुआ जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मो के युवाओं ने हाथ में तिरंगा ले कर तिरंगा यात्रा निकाल कर देश और तिरंगे की शान बढ़ाई... ये आयोजन वाक़ई में एक अच्छा आयोजन था... जो पहली बार मन्दसौर में इतने भव्य रूप से आयोजित हुआ...! सफ़ेद कुर्ते पजामें में केसरिया बाना पहने युवा हाथ में तिरंगा लिए खूब झूम रहे थे... देश भक्ति के नारों के साथ मन्दसौर नगर की सड़कों पर घूम रहे थे... जिसनें भी इस तिरंगा यात्रा को देखा, कुछ पल के लिए ही सही पर उसे गर्व तो महसूस हुआ... और जो इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित नही हुआ उसके मन में इस बात का बड़ा दुख हुआ... कोई अंदर ही अंदर अपने को कोसता रहा तो कोई तिरंगे की शान में निकली यात्रा से अपनी शान कम होने का खतरा महसूस करता रहा... जो भी हो गौरव अग्रवाल एंड कम्पनी ने पहली बार एक बेहतरीन तारीफ़ ए काबिल आयोजन किया... जो एक नया इतिहास रच गया...! ऐसे में क्रांतिकारी रिपोर्टर की नही लोगों की यह राय है कि सांसद सुधीर गुप्ता के साथ रह कर गौरव में कुछ तो सुधार आया...! इस सुधार और कड़ी मेहनत ने युवाओं में देश भक्ति का एक नया ज्वार जगाया...! अपने साथ साथ देश और तिरंगे का भी गौरव बढ़ाया... "जिस देश का युवा जात धर्म से पहले देश को अहमियत देता है... उस देश का भविष्य सुनहरा ही होता है...!"

पशुपतिनाथ मन्दिर की प्रसिद्धि में आरती मण्डक के युवाओं...

पशुपतिनाथ मन्दिर की प्रसिद्धि में आरती मण्डक के युवाओं का एक और बेहतरीन प्रयास! डीजे जय नमामि का शानदार प्रस्तुति करण।

मंदसौर - (उमेश नेक्स 9424538555 ) दुनिया की एक मात्र अष्टमुखी प्रतिमा शिवना के तट पर स्थित भगवान...

मामला जिला अस्पताल के डॉ श्रीमाल के गरीब मरीज के उपचार के...

मामला जिला अस्पताल के डॉ श्रीमाल के गरीब मरीज के उपचार के बदले माल लेने का... वीडियो सोश्यल मीडिया पर वायरल हुआ...!

भोपाल / मन्दसौर | MDS | ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 21 जनवरी 2018 / शिवराज सरकार का कहना है...

मामला तेलिया तालाब का, क्षेत्रीय पार्षद की सफ़ाई तो आ गयी......

मामला तेलिया तालाब का, क्षेत्रीय पार्षद की सफ़ाई तो आ गयी... पर जागरूक विधायकजी की चुप्पी समझ में ना आई...?

भोपाल / मन्दसौर | MDS | उमेश नेक्स, ( क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 5 दिसम्बर 2017 / लाखों लोगों को जीवनदान...

थोड़े से लालच के चक्कर में डॉ मानावत ने ली जान! 20 लाख खर्च...

थोड़े से लालच के चक्कर में डॉ मानावत ने ली जान! 20 लाख खर्च करने के बाद भी ना बची अंगुरबाला की जान

मंदसौर | फिर क्या महिला रोग विशेषज्ञ ना होते हुए भी लालची मैडम उक्त महिला का इलाज करने लगे... और जब...