क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

आखिर भाजपा महानमंत्री के पास कौन सा वशिकरण मंत्र है? जो धाकड़ व्यक्तित्व को भी अपने वश में कर लेता है?

आखिर भाजपा महानमंत्री के पास कौन सा वशिकरण मंत्र है? जो धाकड़ व्यक्तित्व को भी अपने वश में कर लेता है?
भाजपा जिलाध्यक्ष, अपने महानमंत्री के युवामोर्चे वाले भांजे से मिलने उसके घर पहुंचे... और भांजेजी माला ले कर मामू के घर पहुँचे...? ================= MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 30 जुलाई 2018 / जबसे जिले के युवामोर्चे की बागड़ोर एक कर्मठ जुझारू नेता हितेश शुक्ला के हाथ में आई... तब से शुक्ला को निपटाने के चक्कर में कुछ लोगो ने युवामोर्चे को सुगला बना दिया है... हर कोई उसे आखँ बन्द करके नही बल्कि नाक बंद करके देखने लगा है... और इसमे अहम रोल भाजपा के जिला महानमंत्री ने निभाया है...? शुरू से ही विवादों और वादों में उलझा भाजपा के युवामोर्चे का एक साल बाद बड़ी मशक्कत से जीर्णोद्धार हुआ है... पर ये जीर्णोद्धार कई कर्मठ युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मरण साबित हुआ...? क्योंकि इस जीर्णोद्धार की नींव में अच्छे अच्छे कर्मठ कार्यकर्ताओं के अरमानों को दबा दिया... और ऊपर का डेकोरेशन भाजपा नेता के खास गुर्गों, रिश्तेदारों और जात वालों को आगे करके कर दिया...? यहाँ आरक्षण ना होने की वजह से किसी बेचारे दलित भाजपा युवा नेता को ज़िले में मौका नही मिला है...? जब सोशल मीडिया पर इस बात का हल्ला मचा तो कई लोगों ने कहा कि ये सब सक्रिय और शुरू से ही पदाधिकारी रहे है...! हाँ हम भी तो यही कह रहे है कि ये नेताओं के रिश्तेदार है इस लिए शुरू से पदाधिकारी ही बने है... और जब पदाधिकारी बनते है तो मैदान में सक्रिय रहते है... और जब कोई पद ना मिले तो ये अपने निजी घर में ऐश करते है...? यहाँ तक तो फिर भी ठीक था... पर सोशल मीडिया पर मामू के भांजे ने एक पोस्ट डाली! उसके बाद क्रांतिकारी रिपोर्टर को कुछ लिखे बिना रहा नही गया...! कल भाजपा जिलाध्यक्ष देविलाल धाकड़ साहब मंदसौर में थे... और अपने व्यस्त समय में से थोड़ा समय निकाल कर वे कल युवामोर्चे के चर्चित जिला उपाध्यक्ष बने महानमंत्री मामू के भांजे के निजी घर उन्हें युवामोर्चे का पद संभाल लेने पर धन्यवाद माफ करना आशीर्वाद देने पहुंचे...? उसके थोड़ी देर बाद भांजे साहब इस बड़ी उपलब्धि के असली हक़दार, अपने रिश्तेदार, मामू को माला पहनाने उनके सरकारी घर पहुँचे...! भांजे ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में जो फोटो डाला है उसमें भाजपा जिलाध्यक्ष माला पहने हुए भांजे की बराबरी में खड़े हो कर फोटो खिंचवा रहे है... और दूसरे फोटो में भांजा पास में खड़ा है और महान मंत्री मामू कुर्सी पर बैठ कर माला पहन रहे है... अब आप ही बताओ इसमे बड़े वाला कौन है...? इस बात को भांजे ने अपनी फेसबुक आईडी से आप सबके लिए शेयर भी किया है...! अब समझ में यह नही आता है कि भाजपा जिलाध्यक्ष धाकड़ साहब किसके कहने पर युवामोर्चे के जिला उपाध्यक्ष के निजी घर उसे बधाई देने पहुंचे... क्या उन्हें अपने पद की गरिमा की फिक्र या कदर नही है...! या उन पर किसी ने काला जादू कर दिया है... जो उनका मन और पद उनके बस में नही है...? जिलाध्यक्ष के करीबी लोग तो ठीक अब उनके घर के लोग भी यह कहने लगे है.... कि धाकड़ साहब को इस महानमंत्री ने कुछ खिला दिया है... या किसी दुखती रग पर हाथ रख दिया है...? तभी तो धाकड़ साहब अब अपने बस में नही बल्कि महानमंत्री के वश में है... सूत्र बताते है कि महानमंत्री के आस पास कुछ चंद्रा स्वामी शोर शास्त्री जैसे लोग घूमते ही रहते है... और वे बेचारे चाहे अपना पद ना बचा पाए... पर इन महानमंत्री को लोगों को वश में करने के तरीके और तंत्र मंत्र सिखाते रहते है... और ये महानमंत्रीजी फल फूल में वशीकरण का मंत्र डाल कर सबकों फल खिलाते और फूलों की माला पहनाते है... और बड़े बड़े भाजपा पदाधिकारीयों को अपने वश में करने का प्रयास करते है...! ऐसे ही तरीके से ये महानमंत्री आगामी विधानसभा में भी सबकों अपने बस में करके टिकिट लाने वाले है...! ये हमने नही कहा महानमंत्री के कमाऊ गुर्गे ये बात कह रहे है...? तभी तो भाजपा जिलाध्यक्ष इतने धाकड़ और समझदार व्यक्तित्व के धनी होने के बाद भी न जाने क्यों अपनी इमेज खराब कर रहे है... या फिर वशिकरण के जादू के चलते उन्हें सच्चाई पता नही चल रही है...? ट्रान्सफरों में भी महानमंत्री ने हाथ की सफाई की और जिलाध्यक्ष की छवि खराब की... पूरे जिले में इनके खास लोग यानी ठेकेदार पार्टनर गलत काम करते है... और भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करते है... लोग तो कह रहे है कि इनने स्लेट पेंसिल मंडल में तो पेटियां ही देखी थी किंतु यहाँ तो खोखे दिख रहे है... पर भाजपा जिलाध्यक्ष को तो शायद माचिस की डिब्बियां भी नही दिख रही है...? फिर भी महानमंत्री के लिए जिलाध्यक्ष की ये दीवानगी समझ में नही आ रही है...?

युवामोर्चे का विस्तार या आगे बढ़ाया भाजपा नेता परिवार...!

युवामोर्चे का विस्तार या आगे बढ़ाया भाजपा नेता परिवार...!

MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 जुलाई 2018 / कहने को तो भाजपा नेता कांग्रेस पर...

शांति के लाल ने पैदा की मल्हारगढ़ विधानसभा में अशांति......

शांति के लाल ने पैदा की मल्हारगढ़ विधानसभा में अशांति... अमावस्या के दिन मनायां हजारों समर्थकों के बीच जन्मदिन...!

मंदसौर | उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555, अभी मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में लगभग 18...

एक अज्ञात महिला ने फोड़े युवा भाजपा नेताजी की लक्झरी कार...

एक अज्ञात महिला ने फोड़े युवा भाजपा नेताजी की लक्झरी कार के कांच... सीसी टीवी में भी नही आई हाथ...!

मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, (क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555) कुछ नेता बड़े छुपे रुस्तम होते हैं करते ना जाने...

स्विमिंग पूल के पीछे मिले नपा के भूतपूर्व चार सभापति... इस...

स्विमिंग पूल के पीछे मिले नपा के भूतपूर्व चार सभापति... इस मुलाकात में कुछ तो खास बात थी...!

मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, ( क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) राजनीति के भी कई रंग है... कभी अपने दूर तो पराये...

हितेश शुक्ला की आड़ में... सीतामऊ - सुवासरा से अजयसिंह चौहान...

हितेश शुक्ला की आड़ में... सीतामऊ - सुवासरा से अजयसिंह चौहान मैदान में...!

मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, ( क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 6 अगस्त 2017 / प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में...