क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का ग्राफ बड़ी तेजी से नीचे जा रहा... और इसकी सबसे बड़ी वजह है लापरवाह, भ्रष्ट कर्मचारी, पटवारी और अधिकारी...! इनकी वजह से लोग अब सरदारजी पर उंगलियां उठा रहे है... क्योंकि सरदारजी के राज में पूरी सुवासरा विधानसभा में कई भ्रष्ट लोग सालों से एक ही जगह टिके है... और लापरवाह हो गए हैं... जिनसे आम लोग बड़े परेशान है... उन्हीं में से एक है शामगढ़ पटवारी मुकेश साल्वी... ये महाशय भी बहुत पहुंची हुई चीज है... इन्होंने भी सरदारजी के आसपास के कई छर्रे पाल रखे है... और उन्हीं की आड़ में ये आम लोगों और किसानों के साथ छल कर रहे है...! अभी शामगढ़ बायपास का काम चल रहा है... जिसका अप्रूव नक्शा पहले ही बन चुका था... वावजूद इसके उसमें हेरफेर कर दिया गया... यानी सुवासरा रोड़ को जोड़ने वाला जो रास्ता था... उसमें पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO सौरभ गेहलोत ने हेरफेर कर दिया... जो रास्ता सरकारी भूमि और बड़े सेठों के प्लॉट में से जाना तय था... यानी सर्वे क्रमांक 1181/2, 1182/1 के पास से रास्ता निकलना था... उस रास्ते को इन लोगों ने बिना कलेक्टर या किसी और की वाजीब परमिशन के बिना ही बदल दिया... और बिना किसी नोटिस के किसानों के खेतों का अधिग्रहण कर यानी सर्वे क्रमांक 1181/2 और 1182/1 के बीच से रास्ता निकाल कर पोल लगा दिए... जबकि इसकी एक पूरी प्रक्रिया है... पर उसका पालन कौन करे...? क्योंकि सेठों के प्लॉट बचाने की तो मोटी फीस मिली है... और बेचारे किसानों की तरह से कौन बोले... बस उसी का फायदा उठा कर... उक्त भ्रष्ट पटवारी साल्वी ने SDO के साथ मिलकर बड़ा खेला कर लिया है...! इनकी करतूतों की वजह से अब बेचारे किसान परेशान है... क्योंकि इनके खेत के पास से बायपास निकलना तय हुआ है... अब उनके खेत में से निकल रहा... ऐसे में अब किसानों ने कोर्ट का रुख कर लिया है... और कोर्ट में इन सबको पार्टी बनाया गया है... यानी 19 करोड़ में दिसंबर के अंत तक बनने वालें इस बायपास का काम कभी भी इन भ्रष्टों की वजह से रुक सकता है...! किसानों का कहना है कि इस लापरवाही के जिम्मेदार और कोई नहीं बल्कि विधायक हरदीप सिंह दंग और इनके क्षेत्र के लापरवाह भ्रष्ट कारिंदे मुकेश साल्वी जैसे लोग ही होंगे...? विधायकजी से तो किसानों को न्याय की कोई अपेक्षा नहीं है... पर कलेक्टर मैडम पर लोगों का आज भी भरोसा है... कि वे ही इन भ्रष्टों को सबक सिखा सकती है... जो अपने निजी फायदे के लिए नियम विरुद्ध काम कर रहे... इन लोगों पर कार्यवाही कर सकती है...!! - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...)

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...