क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#मामला कन्या महाविद्यालय में आयोजित 4 करोड़ के कामों के लोकार्पण कार्यक्रम का... जिसमें भाजपा की महिलाओं को ही सम्मान नही मिला...!

#मामला कन्या महाविद्यालय में आयोजित 4 करोड़ के कामों के लोकार्पण कार्यक्रम का... जिसमें भाजपा की महिलाओं को ही सम्मान नही मिला...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 21 सितंबर 2023 / #वर्तमान में हर तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं के नाराज होने की बात सामने आ रही है... लेकिन मंदसौर में तो अब... भाजपा पदाधिकारियों की भी अनदेखी होने लगी है...। क्रांतिकारी रिपोर्टर को मिली जानकारी के अनुसार आज प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय में... 4 करोड़ की लागत से 6 अतिरिक्त कक्ष एवं प्रयोगशाला का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ... जिसके मंच पर विधायक जी के साथ में... एक नपाध्यक्ष, दो मंडल अध्यक्ष एक अन्य सदस्य... बस...? इस कन्या महाविधालय की पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष व्रतिका पारिख... जो कि पूर्व विधायक ओमप्रकाश पुरोहित की पुत्री है... वो भी कन्या महाविधालय के इस आयोजन में पुरुष प्रधान मंच के सामने नीचे कुर्सी पर बैठी रही... इसी तरह भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुषमा आर्य और क्षेत्रीय पार्षद भारती पाटीदार सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों तक को मंच पर जगह नहीं मिली...! इतने बड़े अयोजन में सांसद सुधीर गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया तो ठीक... 4 - 5 पदाधिकारियों को छोड़ 4 कार्यकर्ता तक इस कार्यक्रम में नही पहुंचे थे... उसके बाद भी भाजपा सरकार के आयोजन में भाजपा पदाधिकारियों की अनदेखी... समझ से परे है... कार्यक्रम में जब विधायकजी भाषण दे कर चले गए... फिर नीचे बैठे लोगों को माइक से ऊपर बुलाया गया... तब तक सब खत्म हो गया था...! 4 करोड़ के काम के लिए 4 बच्चों ने मन से ताली नहीं बजाई... तालियां बजवाने के लिए माइक से कहना पड़ा...? और इस तरह कई भाजपा पदाधिकारियों की उपेक्षा करके... उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ...। और कार्यक्रम के खत्म हो जाने के बाद... आखरी में आभार प्रदर्शन प्रयोगाशाल वाले ठेकेदार ने कॉलेज के कर्मचारी को चांटा मार कर किया... बाद में जिसकी शिकायत YD नगर थाने में होना बताया...! जो भी हो अभी हो रहे आयोजनों से ऐसा लग रहा है... कि भाजपा में कोई किसी की कद्र या फिक्र नहीं कर रहा है... टिकट मिलने दो फिर देखा जायेगा...? ऐसा ही कुछ हो रहा है...।- KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रांतिकारी...)

#डॉक्टर मधु जैन को मिला प्राथमिक उपचार न्याय... मंदसौर...

#डॉक्टर मधु जैन को मिला प्राथमिक उपचार न्याय... मंदसौर कोर्ट ने दिया घर में प्रवेश करवाने का आदेश...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 23 नवंबर 2023 / #मंदसौर के चर्चित पति, पत्नी और वो वाले...

#पशुपतिनाथ सहस्रलिंग मंदिर में आज अचानक टाइल्स टूट कर...

#पशुपतिनाथ सहस्रलिंग मंदिर में आज अचानक टाइल्स टूट कर गिरी... गनीमत है किसी भक्त को नही लगी...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 17 नवंबर 2023 / #एक तरफ आज मतदान हो रहा था... दूसरी तरफ आज 17...

#दया मंदिर रोड़ माहेश्वरी नर्सिंग होम के कोने पर लगा...

#दया मंदिर रोड़ माहेश्वरी नर्सिंग होम के कोने पर लगा हराभरा गुलमौर का पेड़ काट दिया... प्रशासन संज्ञान लेगा क्या...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 6 नवंबर 2023 / #अपने फायदे के लिए कुछ लोग सालों पुराने...

#कांग्रेस को कड़ा मुकाबला देना है तो... मल्हारगढ़ से...

#कांग्रेस को कड़ा मुकाबला देना है तो... मल्हारगढ़ से जोकचंद, मंदसौर से मीनाक्षी, सुवासरा से फौजी... बाकी तो है सिर्फ भर्ती...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 12 अक्टूबर 2023 / #मप्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चूका...

#गोविंद स्वीट्स वाले के नाम बड़े दर्शन खोटे... सोशल मीडिया...

#गोविंद स्वीट्स वाले के नाम बड़े दर्शन खोटे... सोशल मीडिया पर घटिया मिठाई को लेकर लोग इनके खिलाफ़ खूब भड़के...।

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 सितंबर 2023 / #नाम बड़े दर्शन खोटे वाली कहावत का पूरा...